CUET PG 2024 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 22 मार्च की परीक्षा के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | March 18, 2024 | 02:46 PM IST | 1 min read
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा का आयोजन 11 से 28 मार्च तक किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 18 मार्च को सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 22 मार्च के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीयूईटी पीजी एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 का आयोजन 11 से 28 मार्च तक किया जाएगा। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 19, 20 और 21 मार्च को आयोजित होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। सीयूईटी पीजी 2024 हाल टिकट में नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नंबर, परीक्षा का विषय, परीक्षा की अवधि, परीक्षा का माध्यम और परीक्षा केंद्र कोड समेत अन्य जानकारी दी गई है। हाल टिकट में गड़बड़ी होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना होगा।
CUET PG Hall Ticket 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर 22 मार्च की सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘CUET PG एडमिट कार्ड 2024’ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड 2024 का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
सीयूईटी पीजी परीक्षा 22 मार्च का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में किया जाएगा। सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट को एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड आदि ले जाना होगा। बता दें कि एनटीए द्वारा डाक के माध्यम से सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
अगली खबर
]BCI 20th Exam Schedule: बार काउंसिल ऑफ इंडिया क्वालीफाइंग परीक्षा का शेड्यूल जारी, 20 से 25 मई के बीच एग्जाम
विदेशी कॉलेजों से कानून की डिग्री वाले भारतीय नागरिक परीक्षा की तारीखों, समयसारणी जैसी अन्य जानकारी के लिए बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org पर जारी शेड्यूल देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल