Abhay Pratap Singh | April 23, 2026 | 04:54 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट 24 अप्रैल को घोषित होने के बाद, भाग लेने वाले विश्वविद्यालय एक मेरिट सूची तैयार करके जारी करेंगे।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी पीजी (CUET PG) 2026 परीक्षा का परिणाम कल शाम 5:00 बजे के आसपास जारी किया जाएगा। एनटीए की घोषणा के बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।
सीयूईटी पीजी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीयूईटी पीजी फाइनल आंसर की के बाद ही रिजल्ट उपलब्ध होगा। सीयूईटी पीजी 2026 परिणाम में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, सेक्शन-वाइज अंक, कुल प्राप्तांक और प्रतिशत स्कोर जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2026 प्रोविजनल आंसर की 11 अप्रैल को जारी की थी और आपत्ति विंडो 14 अप्रैल, 2026 को बंद हो गई थी। उम्मीदवारों द्वारा समय-सीमा के भीतर उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और फिर सीयूईटी यूजी एग्जाम 2026 का रिजल्ट घोषित होगा।
सीयूईटी पीजी परीक्षा 6 से और 30 मार्च, 2026 तक सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। 24 अप्रैल को परिणाम घोषित होने के बाद, भाग लेने वाले विश्वविद्यालय एक मेरिट सूची तैयार करके जारी करेंगे। इस सूची के आधार पर काउंसलिंग सत्र और छात्रों का प्रवेश होगा। नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Also readUGC NET December E-Certificate 2026: यूजीसी नेट दिसंबर ई-सर्टिफिकेट ugcnet.nta.nic.in पर जारी
सीयूईटी पीजी काउंसलिंग 2026 प्रत्येक भाग लेने वाले कॉलेज द्वारा अलग-अलग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम के लिए अलग से आवेदन करना होगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: