CUET PG 2026 Application Form Correction: सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो एक्टिव, 30 जनवरी तक करें सुधार
Saurabh Pandey | January 28, 2026 | 02:50 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में 30 जनवरी, 2026 (रात 11:50 बजे) के बाद कोई सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो उसका भुगतान क्रेडिट, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए।
Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
Try Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी पीजी 2026 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है, जिससे उम्मीदवारों को अपने जमा किए गए आवेदन फॉर्म में बदलाव करने का मौका मिल रहा है। उम्मीदावरों के लिए यह सुधार सुविधा 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर उपलब्ध है।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: Answer Key Download Link | Answer Key Objection Window Link
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी पीजी के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे अंतिम तिथि से पहले लॉगिन करके अपने आवेदन विवरणों में बदलाव कर सकते हैं। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल एक बार ही उपलब्ध है और विंडो बंद होने के बाद कोई और सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
|
करेक्शन विवरण
|
महत्वपूर्ण तिथियां
|
|
सुधार विंडो प्रारंभ (Start Date)
|
28 जनवरी 2026
|
|
सुधार विंडो समाप्त (End Date)
|
30 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
|
|
आधिकारिक वेबसाइट
|
CUET PG 2026: अतिरिक्त परीक्षा शहर की प्राथमिकताओं को अपडेट करने की अनुमति
एनटीए की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, जिन आवेदकों ने 19 दिसंबर, 2025 तक अपना CUET PG आवेदन पूरा कर लिया था और शुल्क का भुगतान कर दिया था, उन्हें सुधार अवधि के दौरान अपने अतिरिक्त परीक्षा शहर की प्राथमिकताओं को अपडेट करने की अनुमति है।
CUET PG 2026: आवेदन करेक्शन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाएं।
- अब CUET PG 2026 के लिए सुधार विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब आवश्यक बदलाव करें और "सेव" बटन पर क्लिक करें।
- संशोधित CUET PG 2026 पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
CUET PG 2026: आवेदन सुधार विवरण
|
आवेदन सुधार
|
आवेदन सुधार विवरण
|
|
उम्मीदवार इन विवरणों को नहीं बदल सकते
|
मोबाइल नंबर, ई-मेल पता, पता (स्थायी और वर्तमान), फोटो और हस्ताक्षर।
|
|
उम्मीदवार इनमें से किसी एक को बदल सकते हैं
|
उम्मीदवार का नाम
या
पिता का नाम
या
माता का नाम।
|
|
परीक्षा शहर (Examination City)
|
उम्मीदवार अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहर बदल सकते हैं। (NTA इसे बदलने के लिए बाध्य नहीं है)।
|
|
अन्य विवरण जिन्हें बदला जा सकता है
|
जन्म तिथि, लिंग (Gender), श्रेणी (Category), उप-श्रेणी/PwBD और टेस्ट पेपर कोड।
|
|
पहचान विवरण (Identity Details)
|
केवल उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने आधार के अलावा किसी अन्य आईडी से पंजीकरण किया है, वे आधार विवरण जोड़/बदल सकते हैं।
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम