Santosh Kumar | March 16, 2026 | 09:26 PM IST | 1 min read
गेट अंतिम आंसर-की सभी विषयों के लिए पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगी, जिससे उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट का अंतिम मूल्यांकन कर सकेंगे।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली: गेट 2026 की फाइनल आंसर-की जल्द ही जारी होने वाली है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी द्वारा आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2026 परीक्षा की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जारी की जाएगी। आईआईटी गेट परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई।
गेट प्रोविजनल आंसर-की शुरू में 22 फरवरी को जारी की गई, जिसके साथ ही मास्टर प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी अपलोड की गई। इस दौरान, आपत्तियां दर्ज करने की विंडो 25 से 28 फरवरी तक सक्रिय रही।
उम्मीदवारों ने प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित शुल्क जमा करके कुछ विशिष्ट प्रश्नों को चुनौती दी। अब, आपत्तियों की समीक्षा के बाद, आईआईटी गुवाहाटी अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा, जिसमें सभी मान्य चुनौतियों को शामिल किया जाएगा।
अंतिम आंसर-की में किए गए किसी भी बदलाव को अंतिम माना जाएगा, और परिणाम इसी अंतिम संस्करण के आधार पर तैयार किए जाएंगे। विभिन्न स्रोतों के अनुसार, अंतिम आंसर-की अब किसी भी समय जारी की जा सकती है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर और GOAPS पोर्टल पर लॉग इन करके अंतिम आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। लॉग इन करने के लिए एक एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
अंतिम आंसर-की सभी विषयों के लिए पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगी, जिससे उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट का अंतिम मूल्यांकन कर सकेंगे। अंतिम आंसर-की जारी होने के बाद, गेट 2026 रिजल्ट 19 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 16, 17, 18 और 19 मार्च, 2026 को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (पोस्टग्रेजुएट) परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड exams.nta.nic.in/cuet-pg पर उपलब्ध करा दिए हैं।
Santosh Kumar