CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी पंजीकरण का कल आखिरी दिन, करेक्शन विंडो, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | January 31, 2025 | 04:00 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी 2025 में कुल 157 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। CUET PG 2025 भारत के बाहर के 27 शहरों सहित 312 शहरों में पेश किया जा रहा है।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी के लिए आवेदन करने का कल यानी 1 फरवरी, 2025 आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics | Syllabus
CUET 2026 QP's: Physics | Chemistry | Maths | English | Commerce | All Subjects
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो 3 से 5 फरवरी, 2025 तक खुली रहेगी। आवेदन शुल्क का भुगतान करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में वांछित बदलाव कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी 2025 में कुल 157 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। CUET PG 2025 भारत के बाहर के 27 शहरों सहित 312 शहरों में पेश किया जा रहा है।
CUET PG 2025: परीक्षा तिथि
सीयूईटी पीजी परीक्षाएं 13 से 31 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। CUET PG 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे, जबकि सिटी इंटीमेशन स्लिप मार्च के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।
CUET PG 2025: परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम
सीयूईटी पीजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 300 अंकों के 75 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को चार अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। CUET PG 2025 के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 45% होंगे।
CUET PG 2025: हेल्पडेस्क नंबर
यदि किसी उम्मीदवार को सीयूईटी पीजी 2025 के लिए आवेदन करने में कठिनाई होती है, तो वह 011 40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकता है या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है। उम्मीदवारों को परीक्षा के संबंध में लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in और https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर संपर्क कर सकते हैं।
शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी 2022 से सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों / संस्थानों / संगठनों / स्वायत्त कॉलेजों में सभी स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) आयोजित करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार