CUET PG 2025 Registration: सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि नजदीक, exam.nta.ac.in पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 6, 2025 | 02:21 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी 2025 आवेदन फॉर्म भरने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार 9 फरवरी तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी पीजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 8 फरवरी को बंद कर दी जाएगी। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएशन में उपस्थित होने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर आखिरी तिथि तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी 2025 आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद पंजीकृत उम्मीदवार 9 फरवरी, 2025 तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी पीजी 2025 एडिट विंडो 10 फरवरी को खुलेगी और 12 फरवरी को बंद कर दी जाएगी। समय-सीमा के बाद उम्मीदवार आवेदन में सुधार नहीं कर सकेंगे।
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपये, ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये, एससी/एसटी के लिए 1100 रुपये और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये है। इसके अलावा, अतिरिक्त टेस्ट पेपर के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 700 रुपये तथा अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा।
भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक की अंतिम वर्ष की डिग्री प्राप्त कर चुके कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजी लास्ट ईयर में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के लिए पात्र हैं। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए सीयूईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एनटीए सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा 13 से 31 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप मार्च 2025 में जारी की जाएगी। सिटी स्लिप के बाद एनटीए सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा, जिसे उम्मीदवार लॉगिन विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG 2025 Registration Date: कैसे आवेदन करें?
आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं। होमपेज पर CUET UG रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। अब, पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल