Santosh Kumar | March 7, 2025 | 09:51 AM IST | 2 mins read
इस साल 157 विषयों के लिए कुल 4,12,024 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। सीयूईटी पीजी 2025 प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी 2025 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG के माध्यम से सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए ने सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 कल (6 मार्च) को जारी कर दी है।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा 13 से 1 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा 3 पालियों में 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी – पहली पाली सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।
2025 के लिए सीयूईटी पीजी परीक्षा पैटर्न में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू), 90 मिनट की समय सीमा और अधिकतम 300 अंक शामिल हैं। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में ऑनलाइन आयोजित की जाती है।
Also readNTA CUET PG 2025 Live: सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड, वेबसाइट लिंक, एग्जाम डेट जानें
सीयूईटी पीजी परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 45% अंक लाना अनिवार्य है।
इस साल 157 विषयों के लिए कुल 4,12,024 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। सीयूईटी पीजी 2025 प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। परीक्षा के लिए भारत में परीक्षा शहर केंद्रों की संख्या 300 से घटाकर 285 कर दी है।
सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप 2025 उम्मीदवार को परीक्षा शहर के बारे में जानकारी देगी। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से पहले अलग से जारी किया जाएगा।