CUET UG 2026: 96.6% उम्मीदवारों को मिला मनपसंद परीक्षा शहर, शेष 3.4% अभ्यर्थियों के लिए आवंटन विंडो ओपन
Saurabh Pandey | May 6, 2026 | 11:34 AM IST | 3 mins read
जिन उम्मीदवारों को उनकी प्राथमिकता से बाहर का शहर आवंटित किया गया है, वे अब लॉगिन करके पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इन उपलब्ध सीटों में से चयन कर सकते हैं।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, स्नातक (CUET-UG) 2026 परीक्षा का 11 मई 2026 से 31 मई 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाना है। परीक्षा के आयोजन को लेकर जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, कुल पंजीकृत 15.68 लाख से अधिक उम्मीदवारों में से 96.6% को उनके द्वारा पसंद किए गए शहरों में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिए गए हैं।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: CUET UG Final Answer Key 2026 PDF
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए के आंकड़ों के मुताबिक, परीक्षा के लिए कुल 15,68,866 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 96.6% परीक्षार्थियों को उनके चुने हुए शहरों में से एक आवंटित किया गया है, जबकि 79% छात्रों को उनकी पहली पसंद का शहर मिला है। हालांकि, अत्यधिक मांग वाले केंद्रों पर क्षमता की कमी के कारण लगभग 3.4% उम्मीदवारों को उनकी पसंद के अनुसार शहर नहीं मिल पाए हैं।
CUET UG 2026 City Allocation: परीक्षा केंद्र बदलने की सुविधा
जिन उम्मीदवारों को उनके ऑनलाइन आवेदन पत्र में दी गई प्राथमिकताओं के अलावा कोई अन्य परीक्षा शहर आवंटित किया गया है, उन्हें सूचित किया जाता है कि वे अपने चुने हुए विषय संयोजन (Subject Combination) के स्लॉट की उपलब्धता के आधार पर परीक्षा राज्य, शहर, तिथि और पाली (Shift) में बदलाव का विकल्प चुन सकते हैं। यह सुविधा 5 मई 2026 से 7 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) उपलब्ध रहेगी।
शेष उम्मीदवारों के लिए री-एलोकेशन विंडो खुली
जिन 3.4% उम्मीदवारों को उनकी पसंद का शहर आवंटित नहीं हो सका है, उनके लिए एनटीए ने एक 'री-एलोकेशन विंडो' खोल दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर वैकल्पिक शहरों में उपलब्ध खाली स्लॉट चुन सकते हैं। यह प्रक्रिया 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर होगी, इसलिए छात्रों को जल्द से जल्द अपना विकल्प चुनने की सलाह दी गई है।
परीक्षा के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि कुल पंजीकरण का लगभग 43% (यानी तकरीबन 6,74,352 पंजीकरण) केवल तीन राज्यों: उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से प्राप्त हुए हैं। इन तीन राज्यों से ही 9,922 विषय संयोजनों (Subject Combinations) के लिए कुल 29,93,554 प्रभावी टेस्ट इंस्टेंस (परीक्षा सत्र) दर्ज किए गए हैं।
CUET UG 2026 City Allocation Outcom: आवंटन परिणाम
- 79% उम्मीदवारों को उनकी पहली पसंद का शहर आवंटित किया गया है।
- 96.6% उम्मीदवारों को उनके पसंदीदा शहरों में से एक शहर आवंटित किया गया है।
- 3.4% उम्मीदवारों को उनकी चुनी हुई प्राथमिकताओं के बाहर के केंद्र आवंटित किए गए हैं, मुख्यतः उन क्षेत्रों में जहां पंजीकरण की संख्या उपलब्ध सीबीटी केंद्र क्षमता से काफी अधिक थी।
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी सीट
उम्मीदवारों की प्राथमिकताओं के अनुसार प्राथमिक आवंटन पूरा करने के बाद, एनटीए ने कुछ शहरों में विशिष्ट विषय संयोजनों के लिए विशेष तिथियों पर रिक्त सीटों की पहचान की है। जिन उम्मीदवारों को उनकी प्राथमिकता से बाहर का शहर आवंटित किया गया है, वे अब लॉगिन करके पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इन उपलब्ध सीटों में से चयन कर सकते हैं।
इस सुविधा का लाभ उठाने वाले उम्मीदवारों को उचित समय पर संशोधित एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर इस विकल्प का उपयोग नहीं करेंगे, उन्हें पहले से आवंटित राज्य, शहर, तिथि और पाली के अनुसार ही परीक्षा में शामिल होना होगा।
NTA Advisory to Candidates: उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी
- प्रवेश पत्र पर दिए गए आवंटित परीक्षा शहर, केंद्र, तिथि और शिफ्ट की सावधानीपूर्वक जांच करें।
- री-एलोकेशन के इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.ac.in पर जाएं, क्योंकि सीटें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएंगी।
- यात्रा और आवास की व्यवस्था पहले से ही कर लें।
- किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें