CTET City Intimation Slip 2026 Date Live: सीटेट दिसंबर सिटी स्लिप कब आएगी? संभावित डेट, ऑफिशियल वेबसाइट जानें
Saurabh Pandey | November 27, 2026 | 10:53 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई सीटेट दिसंबर 2026 सिटी स्लिप जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2026 सत्र की सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। सीबीएसई द्वारा पूर्व में जारी नोटिस में कहा गया था कि दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए सीटेट सिटी स्लिप डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से 15 दिन पहले सक्रिय कर दिया जाएगा।
सीबीएसई सीटेट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी डाउनलोड करने के बाद उसे ध्यान से चेक करना होगा लें और इसकी एक कॉपी अपने पास रखना होगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है, जिससे उम्मीदवारों को काफी पहले ही अपने परीक्षा केंद्र (शहर) के बारे में जानकारी मिल जाती है।
CTET Exam City 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक सीटेट वेबसाइट, ctet.nic.in पर जाएं
- अब सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
- परीक्षा शहर की जानकारी देखने के लिए विवरण सबमिट करें
- अंत में सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड या सेव कर लें
ctet admit card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
सीटेट एडमिट कार्ड 2026, सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के कुछ समय बाद जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और उम्मीदवारों के लिए निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो आईडी साथ ले जानी होगी। एडमिट कार्ड के बिना, उम्मीदवारों को CTET परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ctet exam date 2026: परीक्षा तिथि
सीबीएसई की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, सीटेट का 22वां संस्करण 12 और 13 दिसंबर, 2026 को आयोजित किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो आईडी साथ ले जानी होगी। एडमिट कार्ड के बिना, उम्मीदवारों को CTET परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
November 27, 2026 | 10:53 AM IST
CTET सिटी इंटिमेशन स्लिप कब आएगी?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2026 सत्र की सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। सीबीएसई द्वारा पूर्व में जारी नोटिस में कहा गया था कि दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए सीटेट सिटी स्लिप डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से 15 दिन पहले सक्रिय कर दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र