CSIR UGC NET December 2025: सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप csirnet.nta.nic.in पर जल्द, 18 दिसंबर को एग्जाम
Santosh Kumar | December 8, 2025 | 01:23 PM IST | 1 min read
सीएसआईआर यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 18 दिसंबर को दो शिफ्ट में होगी। एनटीए जल्द ही सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी करेगी। परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट मोड में होगी और इसमें 5 विषय शामिल होंगे: केमिकल साइंसेज, अर्थ एटमॉस्फेरिक ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज, लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज।
सीएसआईआर नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए एलिजिबिलिटी और पीएचडी एडमिशन के लिए होती है। सीएसआईआर नेट 2025 सिटी स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी होगी।
एनटीए ने सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले जारी करती है। हालांकि, सटीक एग्जाम सेंटर, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी, जो परीक्षा से कुछ ही दिन पहले जारी होगा।
सीएसआईआर यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। यदि कोई तकनीकी समस्या हो, तो हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकेंगे।
सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाती है। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। एनटीए परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही जारी कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’