CSIR UGC NET 2023 Scorecard: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 स्कोर कार्ड csirnet.nta.ac.in पर जारी, डाउनलोड लिंक देखें
Abhay Pratap Singh | February 4, 2024 | 12:21 PM IST | 1 min read
परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 28 दिसंबर 2023 को किया गया था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा देश के 176 शहरों में 356 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने संयुक्त केंद्रीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (ज्वाइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट) दिसंबर 2023 के लिए स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
ज्वाइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा 26, 27 और 28 दिसंबर 2023 को ऑनलाइन मोड में 5 विषयों में करायी गई थी।। इस परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा देश भर के 176 शहरों के 356 केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 2,19,146 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि एग्जाम में सिर्फ 1,75,355 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए।
CSIR UGC NET December 2023 scorecard: ऐसे डाउनलोड करें
अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर अपना यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि भरकर सबमिट करें।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2023 डिस्प्ले पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार डाउनलोड करें व प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आपको बता दें कि एनटीए ने पहले ही संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी। 6 से 8 जनवरी 2024 के बीच छात्रों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम