CSIR fellowship: लगभग 300 पीएचडी छात्रों की सीएसआईआर फेलोशिप समाप्त, रिसर्च स्कॉलर्स एसोसिएशन ने दी जानकारी
Abhay Pratap Singh | January 12, 2024 | 05:02 PM IST | 1 min read
प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने में देरी के चलते सीएसआईआर ने लगभग 200 से 300 पीएचडी छात्रों की स्कॉलर समाप्त कर दी है। AIRSA ने स्कॉलर शुरू करने को लेकर CSIR को पत्र भी लिखा।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया रिसर्च स्कॉलर्स एसोसिएशन (एआईआरएसए) ने जानकारी देते हुए बताया है कि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के लगभग 300 पीएचडी छात्रों की फेलोशिप समाप्त कर दी गई है, क्योंकि वे CSIR-ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट ग्रुप (एचआरडीजी) को वार्षिक प्रगति रिपोर्ट देने में विफल रहे।
AIRSA ने पत्र के माध्यम से CSIR निदेशक से देशभर में पीएचडी छात्रों की फेलोशिप समाप्त करने वाले मुद्दे के समाधान का आग्रह किया है। हालांकि, सीएसआईआर की कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।
एसोशिएशन ने कहा कि, "प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 200 से 300 पीएचडी स्कॉलर वर्तमान में सीएसआईआर फेलोशिप धारण करने वाले और विभिन्न अनुसंधान संस्थानों और विश्वविद्यालयों में कार्य करने वाले वैज्ञानिकों को अपनी फेलोशिप के अचानक टर्मिनेट हो जाने से परेशानी का सामना करना पड़ा।"
रिपोर्टिंग समयसीमा के पालन के महत्व को स्वीकार करते हुए AIRSA ने कहा कि इस फैसले का वैज्ञानिकों के शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। फेलोशिप की समाप्ति ने इन वैज्ञानिकों को बेहद चिंताजनक स्थिति में डाल दिया है, जिससे वित्तीय तनाव और उनके शैक्षणिक कार्य में समस्या उत्पन्न हो गई है।"
एआईआरएसए ने आगे कहा कि, "फेलोशिप समाप्त होने से इन वैज्ञानिकों के सामने पहले से चल रही तनावपूर्ण स्थितियां और बढ़ गई हैं, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।"
अगली खबर
]CTET Exam City Slip 2024: सीटेट 2024 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Central Board of Secondary Education ने CTET 2024 के उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीटेट परीक्षा 2024 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’