CTET Exam City Slip 2024: सीटेट 2024 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया

Abhay Pratap Singh | January 12, 2024 | 03:01 PM IST | 1 min read

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 12 जनवरी को जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

सीटेट 2024 का आयोजन 21 जनवरी को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)
सीटेट 2024 का आयोजन 21 जनवरी को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के उम्मीदवारों के लिए 12 जनवरी को परीक्षा सिटी स्लिप 2024 जारी कर दी है। वहीं, सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि की मदद से लॉगइन कर अपने परीक्षा केंद्र का शहर देख सकते हैं। सीटेट 2024 परीक्षा आयोजन 21 जनवरी को किया जाएगा।

CTET परीक्षा सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करें-

उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा सिटी स्लिप 2024 की जांच करने के लिए इन निर्देशों का पालन करें।

  • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में जाएं।
  • यहां View Centre City for CTET Jan-2024 पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
  • सीटेट 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • सीटीईटी सिटी स्लिप 2024 का प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Board of Secondary Education) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीटेट परीक्षा 2024 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र में पेपर 1 के लिए प्रवेश समय सुबह 7:30 बजे व पेपर 2 के लिए एंट्री टाइम दोपहर 12 बजे है।

प्रत्येक पेपर की अवधि ढाई घंटे की होगी। सीटेट 2024 एग्जाम के लिए पेपर 1 का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक व पेपर 2 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications