CSEET Result 2024: सीएसईईटी रिजल्ट 2024 आज होगा जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | January 19, 2024 | 11:13 AM IST | 1 min read
परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार इन्हें आधिकारिक वेबसाइट – icsi.edu से जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (ICSI CSEET) जनवरी 2024 का रिजल्ट आज जारी करने की तैयारी में है। सीएसईईटी रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से जांच और डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक क्रेडेंशियल्स की जरूरत होगी।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) आज यानी 19 जनवरी को CS एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET Result 2024 News in Hindi) जनवरी 2024 परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। आपको बता दें कि सीएसईईटी जनवरी परीक्षा 6 और 8 जनवरी, 2024 को आयोजित की गई थी।
अभ्यर्थियों को परिणाम लिंक दोपहर 2 बजे सक्रिय हो जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिये गए चरणों के आधार पर आईसीएसआई सीएसईईटी जनवरी 2024 का परिणाम डाउनलोड (CSEET Result 2024 How to download) कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएसईईटी जनवरी 2024 परिणाम कैसे डाउनलोड करें?
• आधिकारिक वेबसाइट - icsi.edu पर जाएं।
• होमपेज पर कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (ICSI) जनवरी 2024 रिजल्ट इस लिंक पर क्लिक करें।
• अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें फिर परिणाम डाउनलोड करें।
आपको बता दें कि आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। नतीजे आने के बाद 2024 के लिए कट ऑफ और पास प्रतिशत भी जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 एनटीए ने किया जारी, डिटेल देखें
एनटीए की ऑफिशियल साइट पर जाकर कैंडिडेट्स अपना यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। UGC NET एग्जाम से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल