CSBC Police Constable Admit Card: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड जारी, csbc.bih.nic.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | July 15, 2024 | 09:41 AM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी। अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों को नहीं गिना जाएगा।
नई दिल्ली : सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स, बिहार ( सीएसबीसी ) की तरफ से बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए पंजीकृत पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए परीक्षा की तारीख तक केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि जैसे आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करना होगा।
CSBC Police Constable Admit Card: परीक्षा तिथि
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा ओएमआर मोड में छह पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रत्येक दिन एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 10:30 बजे बंद हो जाएगा।
CSBC Police Constable Admit Card: चयन प्रक्रिया
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी। अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों को नहीं गिना जाएगा। बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी) के लिए बुलाया जाएगा।
Bihar Police Admit Card: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट लें।
CSBC Police Constable Admit Card: परीक्षा पैटर्न
सीएसबीसी बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को 100 सवालों के क्वेश्चन पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे। हर सवाल का 1 अंक होगा यानी कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
CSBC Bihar Police Constable Admit Card:चयन प्रक्रिया
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के तहत कुल 21,391 पुलिस कॉन्स्टेबल पदों को भरा जाएगा। बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी। अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों को नहीं गिना जाएगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) के लिए बुलाया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी