Santosh Kumar | July 14, 2024 | 07:17 PM IST | 1 min read
सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2024 की दोबारा परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 19 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एनटीए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एनटीए सीयूईटी यूजी 2024 का परिणाम 22 जुलाई तक घोषित कर सकता है।
एनटीए ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें कहा गया है, "सभी प्रभावित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। संबंधित उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे एडमिट कार्ड के साथ-साथ सूचना बुलेटिन में दिए गए निर्देशों का संदर्भ लें।"
सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 मई से 29 मई, 2024 तक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी। यह भारत के बाहर के 26 शहरों सहित 379 शहरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी और इसमें लगभग 13.48 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG Admit Card 2024 जारी होने के बाद आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-