ICSI CS Result December 2023: सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2023 रिजल्ट हुआ जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | February 25, 2024 | 11:57 AM IST | 1 min read
सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट-कम-मार्क कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, परिणाम की स्थिति और पेपर-वार स्कोर जैसे आदि विवरण होंगे।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2023 का परिणाम आज यानी 25 फरवरी को घोषित कर दिया है। सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी कंपनी सचिव पदों के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवार आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों को सीएस प्रोफेशनल परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक और सभी विषयों में संयुक्त रूप से कुल 50% अंक प्राप्त करने होंगे। आईसीएसआई द्वारा परिणाम-सह-अंक विवरण की कोई भौतिक प्रति जारी नहीं की जाएगी।
सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2023 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र रोल नंबर और पंजीकरण संख्या का उपयोग कर सकते हैं। सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट-कम-मार्क कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, परिणाम की स्थिति और पेपर-वार स्कोर जैसे विवरण शामिल होंगे।
ICSI CS December 2023 Results: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आधिकारिक घोषणा के बाद रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर सीएस परिणाम दिसंबर 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब छात्र अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
- आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट दिसंबर 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सभी विवरणों को ध्यान से जांचें और परिणाम डाउनलोड करें।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) सीएस प्रोफेशनल जून 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कल से शुरू करेगा। सीएस प्रोफेशनल जून 2024 एग्जाम 1 जून से 10 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
अगली खबर
]Sainik School Answer Key 2024: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आंसर की exams.nta.ac.in/AISSEE पर जारी
अभ्यर्थियों से प्राप्त चुनौती के बाद एनटीए अंतिम उत्तर कुंजी और एआईएसएसईई 2024 परिणाम जारी करेगा। एनटीए ने बताया कि रक्षा मंत्रालय (एमओडी) द्वारा 35 नए सैनिक स्कूलों को मंजूरी दी गई है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल