CRPF Paramedical Staff Final Result 2020: सीआरपीएफ पैरामेडिकल स्टाफ फाइनल परिणाम घोषित; 634 अभ्यर्थी सफल
Santosh Kumar | April 16, 2024 | 07:42 AM IST | 1 min read
सीआरपीएफ पैरामेडिकल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27-28 मार्च 2023 को किया गया था। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 789 पदों को भरना है।
नई दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2020 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 789 रिक्तियों की भर्ती की अंतिम चरण की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर देख सकते हैं। अंतिम परिणाम में 634 सफल अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। सीआरपीएफ ने रिजल्ट करने का नोटिस भी जारी किया है।
जारी नोटिफिकेशन में सीआरपीएफ ने माननीय दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा है कि कांस्टेबल/धोबी पद के रिजल्ट को फिलहाल होल्ड किया गया है। सीआरपीएफ ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2020 फाइनल रिजल्ट के रूप में एक पीडीएफ फाइल साझा की है। इनमें उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर शामिल हैं।
Paramedical Staff Final Result: अंतिम चरण के परिणाम जारी
सीआरपीएफ पैरामेडिकल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27-28 मार्च 2023 को किया गया था। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 789 समूह बी और सी तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों को भरना है। इसमें एसआई नर्स, कांस्टेबल (कुक), एएसआई (फार्मासिस्ट), हेड कांस्टेबल (फिजियोथेरेपी) और कई अन्य पद शामिल हैं। सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है।
अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने भर्ती प्रक्रिया में कौशल परीक्षण/दस्तावेज सत्यापन (डीवी), विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई), और संशोधन चिकित्सा परीक्षा (आरएमई) का परिणाम जारी किया है।
CRPF Paramedical Staff Final Result 2020: ऐसे करें चेक
CRPF Paramedical Staff Final Result 2020 के परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'CRPF Paramedical Staff Final Result' का लिंक दिखाई देगा।
- रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब आप इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’