CMAT 2024 Exam: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2024 आज; परीक्षा पैटर्न, समय और ड्रेस कोड जानें
Abhay Pratap Singh | May 15, 2024 | 08:56 AM IST | 2 mins read
सीएमएटी 2024 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट तीन घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए होगी।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आज यानी 15 मई को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2024 (सीमैट 2024) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सीमैट परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर सीमैट हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug | Sep | Oct
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship | Trend Analysis
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
सीमैट 2024 एंट्रेंस एग्जाम दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सीमैट एग्जाम पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। जबकि दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। सीमैट 2024 एग्जाम में प्रत्येक पाली 3 घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए होगी।
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2024 भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CMAT Exam 2024: ड्रेस कोड
सीमैट 2024 परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित बिंदुओं की जांच कर लेनी चाहिए:
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सीमैट 2024 एडमिट कार्ड के साथ एक सरकारी पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट/ मतदाता पहचान पत्र या राशन कार्ड लाना होगा।
- किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 40 मिनट पहले CMAT 2024 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना चाहिए।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, गैजेट व अन्य डिवाइस और व्यक्तिगत सामान ले जाने की अनुमति नहीं है।
- धार्मिक पोशाक पहनकर परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को केंद्र पर जांच के लिए करीब 1 घंटे पहले पहुंचना चाहिए।
- दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के तहत छूट का दावा करने वाले उम्मीदवारों को सीमैट परीक्षा केंद्र पर पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र लाना होगा।
Common Management Admission Test 2024: परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना
CMAT 2024 परीक्षा में पांच खंड होंगे, जिनमें कुल 100 प्रश्न होंगे। सीमैट प्रश्नपत्र 2024 हल करने के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय मिलेगा। अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी नीचे सारणी में दी गई है:
| सेक्शन |
प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
|
क्वांटिटेटिव टेक्निक्स एंड डाटा इंटरप्रिटेशन |
20 |
|
लॉजिकल रिजनिंग |
20 |
|
लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन |
20 |
|
जनरल अवेयरनेस |
20 |
|
इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप |
20 |
|
कुल प्रश्न |
100 |
अगली खबर
]CUET UG 2024 Exam: सीयूईटी यूजी नवीनतम हाल टिकट डाउनलोड नहीं होने पर छात्र ऐसे परीक्षा में हो सकते हैं शामिल
एनटीए ने अधिसूचना में कहा कि, उम्मीदवार 14 मई की शाम को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, ताकि प्रशासनिक कारणों से परीक्षा केंद्र में कोई भी बदलाव एडमिट कार्ड में दिखाई दे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार