COMEDK UGET 2024: कॉमेडके यूजीईटी आवेदन की अंतिम तिथि आज, comedk.org पर करें अप्लाई
Santosh Kumar | April 10, 2024 | 03:06 PM IST | 2 mins read
कॉमेडके यूजीईटी के लिए, उम्मीदवार को राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त द्वितीय पीयूसी, 10+2 उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमेडके) द्वारा आयोजित अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (यूजीईटी) 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज (10 अप्रैल) है। इच्छुक उम्मीदवार शाम 4.30 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट Comedk.org के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल थी जिसे अभ्यर्थियों की मांग पर बढ़ा दिया गया था।
New: Top Private Colleges in Karnataka Accepting COMEDK Ranks
COMEDK UGET 2026: College Predictor
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
कॉमेडके यूजीईटी में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,800 रुपये है। यदि उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी के दोनों प्रोग्राम में भाग लेने के लिए अप्लाई करते हैं तो उन्हें 2,950 रुपये का भुगतान करना होगा।
COMEDK UGET Correction Window: सुधार विंडो 12 अप्रैल से
COMEDK UGET Exam 2024 12 मई को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 6 मई को उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि कॉमेडके यूजीईटी आवेदन सुधार विंडो 12 से 16 अप्रैल तक खुलेगी।
COMEDK UGET 2024: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार को राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त द्वितीय पीयूसी, 10+2 उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही योग्यता परीक्षा में उम्मीदवार के पास गणित, रसायन विज्ञान और भौतिकी होना अनिवार्य है।
इसके अलावा इन विषयों में न्यूनतम 45% अंक और एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40% अंक उत्तीर्ण होने चाहिए। बता दें कि डिप्लोमा धारक परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।
परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, विशिष्ट आईडी प्रमाण और एसएसएलसी मार्कशीट जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
COMEDK UGET 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
कॉमेडके यूजीईटी 2024 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिये गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट Comedk.org पर जाएं।
- शीर्ष पर, Login/Register विकल्प पर क्लिक करें।
- अब नीचे, 'Click here to Register' पर क्लिक करें।
- यहां जरूरी विवरण डालकर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल से आईडी लॉगिन कर लें।
- आवेदन पत्र भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और इसे अपने रिकॉर्ड के लिए प्रिंट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच