COMEDK UGET 2024: कॉमेडके यूजीईटी आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी; अभ्यर्थियों ने की थी मांग
Santosh Kumar | April 8, 2024 | 03:47 PM IST | 2 mins read
कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा में बैठने के लिए, उम्मीदवार को राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त द्वितीय पीयूसी, 10+2 उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमेडके) द्वारा आयोजित अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (यूजीईटी) 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। कॉमेडके ने त्योहार और उम्मीदवारों की मांग के कारण आवेदकों को दो दिन का अतिरिक्त समय दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल को शाम 4.30 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट comedk.org के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। कॉमेडके यूजीईटी आवेदन सुधार विंडो 12 से 16 अप्रैल तक खुलेगी।
New: Top Private Colleges in Karnataka Accepting COMEDK Ranks
COMEDK UGET 2026: College Predictor
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
कॉमेडके यूजीईटी में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,800 रुपये है। यदि उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी के दोनों प्रोग्राम में भाग लेने के लिए अप्लाई करते हैं तो उन्हें 2,950 रुपये का भुगतान करना होगा।
COMEDK UGET Exam 2024 12 मई को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 6 मई को उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगे।
COMEDK UGET 2024: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार को राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त द्वितीय पीयूसी, 10+2 उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही योग्यता परीक्षा में उम्मीदवार के पास गणित, रसायन विज्ञान और भौतिकी होना अनिवार्य है।
इसके अलावा इन विषयों में न्यूनतम 45% अंक और एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40% अंक उत्तीर्ण होने चाहिए। बता दें कि डिप्लोमा धारक परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।
परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, विशिष्ट आईडी प्रमाण और एसएसएलसी मार्कशीट जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
COMEDK UGET 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
कॉमेडके यूजीईटी 2024 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिये गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट Comedk.org पर जाएं।
- शीर्ष पर, Login/Register विकल्प पर क्लिक करें।
- अब नीचे, 'Click here to Register' पर क्लिक करें।
- यहां जरूरी विवरण डालकर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल से आईडी लॉगिन कर लें।
- आवेदन पत्र भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और इसे अपने रिकॉर्ड के लिए प्रिंट करें।
अगली खबर
]Delhi Government School Admission: कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों के लिए आवेदन शुरू, edudel.nic.in पर करें अप्लाई
उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म डीओई की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 17 अप्रैल शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। छात्रों के लिए प्रवेश और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल