COMEDK UGET 2024: कॉमेडके यूजीईटी आवेदन तिथि 8 अप्रैल तक बढ़ी, जानें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, शुल्क
Santosh Kumar | April 5, 2024 | 04:55 PM IST | 1 min read
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,800 रुपये है। यदि उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी के दोनों प्रोग्राम में भाग लेने के लिए अप्लाई करते हैं तो उन्हें 2,950 रुपये का भुगतान करना होगा।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमेडके) द्वारा अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (यूजीईटी) 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 8 अप्रैल सुबह 10:30 बजे तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। छात्र कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज यानी 5 अप्रैल थी।
COMEDK UGET 2026: College Predictor | Result Link
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
कॉमेडके यूजीईटी में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,800 रुपये है। यदि उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी के दोनों प्रोग्राम में भाग लेने के लिए अप्लाई करते हैं तो उन्हें 2,950 रुपये का भुगतान करना होगा।
COMEDK UGET 2024: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार को राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त द्वितीय पीयूसी, 10+2 उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही योग्यता परीक्षा में उम्मीदवार के पास गणित, रसायन विज्ञान और भौतिकी होना अनिवार्य है।
इसके अलावा इन विषयों में न्यूनतम 45% अंक और एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40% अंक उत्तीर्ण होने चाहिए। बता दें कि डिप्लोमा धारक परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।
परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, विशिष्ट आईडी प्रमाण और एसएसएलसी मार्कशीट जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
COMEDK UGET 2024- आवेदन प्रक्रिया
कॉमेडके यूजीईटी 2024 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिये गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट Comedk.org पर जाएं।
- शीर्ष पर, Login/Register विकल्प पर क्लिक करें।
- अब नीचे, 'Click here to Register' पर क्लिक करें।
- यहां जरूरी विवरण डालकर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल से आईडी लॉगिन कर लें।
- आवेदन पत्र भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और इसे अपने रिकॉर्ड के लिए प्रिंट करें।
अगली खबर
]JEE Main 2024 April 5 Shift 1 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 5 एनालिसिस, गणित अनुभाग मध्यम, फिजिक्स-केमिस्ट्री आसान
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस पेपर का जटिलता स्तर छात्रों के लिए मध्यम से आसान था। परीक्षा देने वाले छात्रों के अनुसार, गणित अनुभाग भौतिकी और रसायन विज्ञान की तुलना में मध्यम से कठिन पाया गया।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें