NATA 2024 Exam: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर 6 अप्रैल को होगा, जानें परीक्षा गाइडलाइंस
Saurabh Pandey | April 5, 2024 | 07:28 PM IST | 2 mins read
NATA 2024 एडमिट कार्ड उम्मीदवारों द्वारा चयनित परीक्षा स्लॉट से 2-3 दिन पहले ऑनलाइन उपलब्ध है। प्रवेश परीक्षा के लिए जाते समय उम्मीदवारों को अपना NATA एडमिट कार्ड 2024 और पहचान प्रमाण पत्र साथ रखना होगा।
नई दिल्ली : काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) की तरफ से बीआर्क कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर 2024 (एनएटीए ) कल यानी 6 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी युक्त पहचान पत्र साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा।
परीक्षा पैटर्न और समय
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर ऑनलाइन परीक्षा दो सत्रों में होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। NATA 2024 प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित होगा। ड्राइंग एवं कंपोजीशन टेस्ट (भाग ए) में 80 अंकों के तीन प्रश्न होंगे। 25-25 अंकों के दो प्रश्न रचना और रंग, और स्केचिंग और रचना (काले और सफेद) पर आधारित होंगे। 30 अंकों के एक प्रश्न में 3डी कंपोजिशन का टेस्ट होगा।
भाग बी में प्रत्येक दो अंक के 30 प्रश्न और प्रत्येक चार अंक के 15 प्रश्न होंगे। यह सेक्शन दृश्य तर्क (visual reasoning), तार्किक व्युत्पत्ति (logical derivation),वास्तुकला (Architecture),डिजाइन सामान्य जागरूकता (Design General Awareness), भाषा व्याख्या (Language Interpretation),डिजाइन संवेदनशीलता और सोच (Design Sensitivity and Thinking) और संख्यात्मक योग्यता (Numerical Aptitude) जैसी क्षमताओं का टेस्ट करेगा।
NATA 2024 Exam Date परीक्षा गाइडलाइंस
- NATA 2024 छात्रों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
- केंद्र पर अभ्यर्थियों का पंजीकरण सुबह की पाली के लिए सुबह 9.45 बजे और शाम की पाली के लिए दोपहर 1.15 बजे तक पूरा हो जाएगा।
- उम्मीदवारों को आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइवर लाइसेंस, या मतदाता पहचान पत्र जैसे पहचान पत्र के साथ NATA 2024 प्रवेश पत्र लाना होगा।
- परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल्स, लॉग टेबल, कैलकुलेटर वाली इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां ले जाने की अनुमति नहीं है।
- परीक्षा प्राधिकरण उम्मीदवारों को रफ वर्क के लिए पेपर उपलब्ध कराएगा।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई सामग्री पर ही प्रश्न हल करने होंगे।
Also read VITEEE Slot Booking 2024: वीआईटीईईई स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया शुरू, 19 से 30 अप्रैल तक होगी परीक्षा
काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) कल यानी 6 अप्रैल, 2024 को NATA 2024 परीक्षा शुरू करेगा। NATA 2024 जुलाई 2024 तक अस्थायी रूप से प्रत्येक सप्ताह के अंत में प्रति दिन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। फाइनल NATA 2024 परीक्षा की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है। हालांकि, प्रत्येक उम्मीदवार अधिकतम तीन NATA 2024 परीक्षा सत्रों में शामिल हो सकता है। CoA NATA 2024 को कंप्यूटर आधारित और ऑफलाइन टेस्ट के रूप में आयोजित करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग