CMAT 2025 Admit Card: सीमैट एडमिट कार्ड आज exams.nta.ac.in/CMAT/ पर होगा जारी, परीक्षा तिथि, टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | January 20, 2025 | 10:47 AM IST | 1 min read
CMAT परीक्षा का उपयोग अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा अनुमोदित संस्थानों द्वारा प्रस्तावित प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2025 के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 25 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CMAT पर जारी करेगी। सीमैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
CMAT 2025 Admit Card: सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी
एनटीए ने पहले ही सीमैट 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। सीएमएटी प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीएमएटी सिटी स्लिप डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।
CMAT 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड डिटेल
CMAT 2025 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि और समय सहित विवरण होंगे। यह परीक्षा के दिन के लिए निर्देश और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक अन्य आवश्यक जानकारी भी प्रदान करेगा।
CMAT 2025 Admit Card: परीक्षा तिथि
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी 25 जनवरी 2025 शनिवार को देश भर में विभिन्न स्थानों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में सीमैट परीक्षा आयोजित करेगी। सीमैट परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
CMAT 2025 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CMAT पर जाएं।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद लॉगिन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
CMAT 2025 Admit Card: हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी उम्मीदवार को सीमैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने/चेक करने में कठिनाई होती है या दस्तावेज में कोई त्रुटि है, तो वह एनटीए को 011-40759000 पर या cmat@nta.ac.in पर ई-मेल द्वारा समस्या की रिपोर्ट कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल