CMAT 2024 Correction Window: सीमैट सुधार विंडो cmat.ntaonline.in पर ओपन, इन प्रविष्टियों में करें करेक्शन
Santosh Kumar | April 24, 2024 | 02:30 PM IST | 2 mins read
सीमैट पंजीकरण आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च से शुरू हुई और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल थी। इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल थी, लेकिन इसे एक सप्ताह बढ़ा दिया गया।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (सीमैट 2024) के लिए आवेदन फॉर्म सुधार विंडो खोल दी गई है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट cmat.ntaonline.in पर जाकर आवेदन पत्र में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 26 अप्रैल तक खुली रहेगी।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
सीमैट पंजीकरण आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च से शुरू हुई और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल थी। इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल थी, लेकिन इसे एक सप्ताह बढ़ा दिया गया। CMAT 2024 Exam मई के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने की उम्मीद है। परीक्षा की तारीख एनटीए द्वारा किसी भी समय घोषित की जा सकती है।
CMAT 2024 Correction Window: संपादन योग्य विवरण
उम्मीदवार सीएमएटी सुधार विंडो के माध्यम से अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता, वैकल्पिक मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम छोड़कर किसी भी विकल्प को संपादित कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर छपी जानकारी अंतिम होगी और इसके जारी होने के बाद किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इसलिए आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक करके ही सबमिट पर क्लिक करें। उम्मीदवार को जो परीक्षा केंद्र और शहर आवंटित किया गया है, उसका उल्लेख CMAT Admit Card 2024 पर किया जाएगा। सिटी सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड CMAT 2024 परीक्षा से 2-5 दिन पहले जारी किया जाएगा।
Also read NEET UG 2024 Exam City Slip: नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप neet.ntaonline.in पर जारी, करें डाउनलोड
CMAT 2024 Correction Window: आवेदन सुधार प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीएमएटी आवेदन पत्र को आसानी से डाउनलोड और सही कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cmat.ntaonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- अब पोर्टल पर Login करें, आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसमें संपादन योग्य विवरण को सुधारें और डिटेल को जांचें।
- त्रुटि में सुधार के बाद अंत में Submit पर क्लिक करें।
किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को cmat@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in को नियमित रूप से जांचने की भी सलाह दी जाती है। किसी भी अन्य अपडेट के लिए आप https://exams.nta.ac.in/CMAT/ पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल