Maharashtra News: स्कूली छात्राओं के यौन शोषण पर CM का आदेश, आरोपियों पर दर्ज हो 'रेप के प्रयास' का मामला
Press Trust of India | August 20, 2024 | 02:43 PM IST | 2 mins read
मुख्यमंत्री ने कहा, "आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैंने आरोपी के खिलाफ बलात्कार के प्रयास और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने को कहा है।"
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक स्कूल में दो छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की सुनवाई शीघ्रता से की जाएगी और इसके लिए एक विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया जाएगा।
सीएम ने कहा, "आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैंने मामले की सुनवाई में तेजी लाने और आरोपी के खिलाफ बलात्कार के प्रयास और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने को कहा है।"
बता दें कि बदलापुर के स्कूल में यौन शोषण की घटना को लेकर सैकड़ों अभिभावक मंगलवार (20 अगस्त) सुबह से बदलापुर रेलवे स्टेशन पर 'रेल रोको' प्रदर्शन कर रहे हैं। वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इस प्रदर्शन के कारण उपनगरीय ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। सीएम शिंदे ने अभिभावकों से संयम बरतने की अपील की है। ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री शंभुराज देसाई ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ठाणे जिला कलेक्टर से मामले की जांच करने को कहा है।
उन्होंने कहा, "दो जांच की जाएंगी - एक शिक्षा विभाग द्वारा और दूसरी क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त द्वारा, ताकि पता लगाया जा सके कि अभिभावकों द्वारा लगाए गए आरोप के अनुसार अपराध दर्ज करने में देरी क्यों हुई।" स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है, क्योंकि अभिभावकों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के 12 घंटे बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल को नोटिस भेजा गया है और उसके प्रिंसिपल तथा एक क्लास टीचर को निलंबित कर दिया गया है। केसरकर ने कहा कि उन्होंने स्कूलों में विशाखा समितियां गठित करने का आदेश दिया है।
बता दें कि पुलिस ने स्कूल के अटेंडेंट को स्कूल में किंडरगार्टन में पढ़ने वाली दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, उसने स्कूल के शौचालय में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया। लड़कियों ने अपने अभिभावकों को बताया था कि अटेंडेंट ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
अगली खबर
]UP NEET Counselling 2024: यूपी नीट काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन, जानें आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी
योग्य उम्मीदवार यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण और सुरक्षा राशि के भुगतान की अंतिम तिथि 24 अगस्त है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच