CLAT UG Counselling 2025: क्लैट यूजी काउंसलिंग की दूसरी प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी, स्वीकृति शुल्क जमा करें
Santosh Kumar | June 4, 2025 | 01:27 PM IST | 1 min read
इस सूची में उम्मीदवारों की अखिल भारतीय रैंक, एडमिट कार्ड नंबर, वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल आरक्षण श्रेणी और एडमिशन स्टेटस जैसी जानकारी शामिल है।
नई दिल्ली: क्लैट यूजी काउंसलिंग 2025 की दूसरी प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट आज, 4 जून, 2025 को जारी कर दी गई है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने अपने आधिकारिक पोर्टल consortiumofnlus.ac.in पर लिस्ट प्रकाशित की है। इसमें उन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड नंबर शामिल हैं जिन्हें उनकी श्रेणी और वरीयता के आधार पर सीट अलॉटमेंट के लिए योग्य पाया गया है।
इस सूची में उम्मीदवारों की अखिल भारतीय रैंक, एडमिट कार्ड नंबर, वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल आरक्षण श्रेणी और एडमिशन स्टेटस जैसी जानकारी शामिल है। उम्मीदवारों को 9 जून दोपहर 1 बजे तक 20,000 रुपये का कन्फर्मेशन शुल्क देना होगा।
इसके बाद 'फ्रीज' विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को 14 जून 2025 शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय शुल्क भी देना होगा। क्लैट काउंसलिंग 2025 में कुल तीन राउंड होंगे। पहला राउंड 26 मई, 2025 को आयोजित किया गया था।
CLAT UG Counselling 2025: फाइनल अलॉटमेंट लिस्ट 20 जून
दूसरा राउंड सीट आवंटन 4 जून को जारी किया गया है और तीसरा और अंतिम राउंड 20 जून, 2025 को आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक राउंड के बाद, उम्मीदवारों को 'फ्रीज', 'फ्लोट' या 'एग्जिट' विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा।
'फ्रीज' का मतलब है कि अभ्यर्थी अपनी सीट स्वीकार करते हैं और आगे के राउंड में भाग नहीं लेंगे। 'फ्लोट' का मतलब है कि उम्मीदवार अपनी सीट स्वीकार करते हैं लेकिन अगर कोई उच्च वरीयता वाली सीट उपलब्ध होती है तो उसे स्वीकार कर सकते हैं।
CLAT UG Counselling 2025: आवश्यक दस्तावेज
'एग्जिट' का मतलब है कि उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर निकल जाते हैं। उम्मीदवार अपनी सीट की स्थिति और वरीयता के अनुसार उचित विकल्प चुनें। साथ ही, उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- कक्षा 10वीं/12वीं/स्नातक की मार्कशीट (यदि लागू हो)
- क्लैट 2025 एडमिट कार्ड
- स्थानांतरण प्रमाणपत्र
- प्रवासन प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
अगली खबर
]Rhodes Scholarship: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अध्ययन के लिए रोड्स छात्रवृत्ति हेतु आवेदन शुरू, लास्ट डेट जानें
रोड्स ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी सर रिचर्ड ट्रेनर ने कहा: "रोड्स छात्रवृत्ति भारत में ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की खोज जारी रखे हुए है जो शिक्षा में उत्कृष्ट हैं, सेवा के लिए समर्पित हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।"
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार