CLAT Admit Card 2025: क्लैट एडमिट कार्ड कल जारी होने की उम्मीद, हाल टिकट में गड़बड़ी होने पर क्या करें?
Abhay Pratap Singh | November 14, 2024 | 02:00 PM IST | 2 mins read
CLAT 2025 का आयोजन शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में 5 वर्षीय एकीकृत LLB और LLM कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) कल यानी 15 नवंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 (CLAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। क्लैट 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से सीएलएटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Weekly Mock Test: Full Mock Test | Legal | Logical | English | Quantitative | GK & CA
Also See: PYQ's | Maths Ques | Constitutional law | Quant | Grammar Imp. Topics
Current Affairs: July | Aug | Sep | Prep: 30-Day Preparation Plan
CLAT 2027 Sample Papers: Full Sample Papers | Legal Reasoning | Logical Reasoning | GK & CA
क्लैट हाल टिकट में उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन के लिए दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण देख सकेंगे। क्लैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उम्मीदवार तुरंत उसे सही करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 08047162020 पर सभी कार्य दिवसों के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, clat@consortiumofnlus.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
Also read Law Entrance Tests 2025: क्लैट, आईलेट, स्लैट प्रवेश परीक्षाओं में क्या है अंतर? जानें पात्रता मानदंड
CLAT 2025 का आयोजन 1 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे है। CLAT 2024 UG और PG परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 4 बजे समाप्त होगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, जिसके चलते उनकी परीक्षा शाम 4:40 बजे समाप्त होगी।
क्लैट यूजी 2025 और क्लैट पीजी 2025 में कुल 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद क्लैट 2025 उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। CLAT परिणाम 2025 की घोषणा के बाद उम्मीदवारों को यूजी और पीजी लॉ पाठ्यक्रमों में प्रवेश और काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना होगा। क्लैट 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण विंडो दिसंबर 2024 या जनवरी 2025 में खुलेगा।
CLAT Consortium 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से क्लैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीएलएटी 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और अपना एडमिट कार्ड देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]UGC NET 2024 December: एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर नोटिफिकेशन ugcnet.nta.ac.in पर जल्द, लेटेस्ट अपडेट जानें
यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष या फाइनल सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार