MP Student Suicide: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में सेल्फी लेने से मना करने पर 12वीं के छात्र ने की खुदकुशी
Press Trust of India | November 8, 2024 | 05:18 PM IST | 3 mins read
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने बताया, छात्र ने जाम गेट से छलांग लगा दी और फिर उसे एक खाई में पाया गया।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के खरगोन में ऐतिहासिक स्थल जाम गेट से कक्षा 12वीं के एक नाबालिग छात्र ने कूदकर खुदकुशी कर ली है। स्कूल के अधिकारियों ने उसके मोबाइल फोन के इस्तेमाल और परिसर में सेल्फी लेने की कोशिश पर आपत्ति जताई थी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
मंडलेश्वर क्षेत्र के गुलवाड़ में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले और सरकारी छात्रावास में रहने वाले 17 वर्षीय आदिवासी छात्र राज ओसारी ने बृहस्पतिवार दोपहर को आत्महत्या कर ली। उसके रिश्तेदारों और एक गार्ड ने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश की लेकिन वह उसे रोक नहीं सके।
खरगोन जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने बताया, “राज ने जाम गेट से छलांग लगा दी और फिर उसे एक खाई में पाया गया। जब वह कूदने की कोशिश कर रहा था, तो उसके रिश्तेदारों और मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे ऐसा न करने के लिए कहा, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी और यह कदम उठा लिया।”
अधिकारी ने बताया कि उसे मंडलेश्वर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह मंडलेश्वर क्षेत्र के काकड़ खोदरी गांव का रहने वाला था। मृतक के चाचा जितेंद्र ओसारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि छात्रावास अधीक्षक प्रकाश गिरवाल ने उसे फोन कर स्कूल में राज द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की शिकायत की थी।
Also read IIT Student Suicide: आईआईटी दिल्ली के छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, चल रहा था मानसिक उपचार
उन्होंने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल केसी सांड ने बुधवार को स्कूल में राज के सेल्फी लेने पर आपत्ति जताई थी। इस पर राज ने आत्महत्या करने या स्कूल से भाग जाने की धमकी दी। प्रिंसिपल ने इसके बाद छात्रावास अधीक्षक से राज के परिजनों को बुलाकर मामला सुलझाने को कहा।
आगे बताया, जब उसके रिश्तेदार कृष्णा और उसका बेटा गणेश उससे मिलने स्कूल आए तो राज भाग गया। वे सभी उसे ढूंढ़ने गए, लेकिन वह नहीं मिला। राज बाद में स्कूल आया और छात्रावास अधीक्षक ने तुरंत उसके परिजनों को इसकी सूचना दी।
अधिकारी ने बताया कि वे रात साढ़े नौ बजे फिर छात्रावास पहुंचे, लेकिन राज छात्रावास की चारदीवारी फांदकर भाग निकला। वह देर रात फिर स्कूल आया और बृहस्पतिवार सुबह नाश्ता करने के बाद छात्रावास से भाग गया। प्रिंसिपल ने स्टाफ से उसे पकड़ने के लिए कहा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
एसपी ने बताया कि अब तक की जांच के आधार पर संभावना है कि उसने अपने परिवार के सदस्यों की डांट के डर से यह कदम उठाया हो। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, क्योंकि घटना के पीछे कोई और मकसद भी हो सकता है।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट
http://www.aasra.info/
की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के
हेल्पलाइन
नं
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल