CISCE Datesheet 2025: आईएससी, आईसीएसई डेटशीट cisce.org पर जारी, देखें परीक्षा तिथियां
Saurabh Pandey | November 25, 2024 | 07:49 PM IST | 2 mins read
पिछले साल, CISCE ने 8 दिसंबर, 2023 को ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी की थी। इस बार सीआईएससीई ने बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2025 25 नवंबर को जारी कर दी है।
नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आईसीएसई (10वी) और आईएससी (12वीं) की डेट शीट 2025 जारी कर दी है। सीआईएससीई 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र, छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
बोर्ड ने यह भी घोषणा की है कि पेपर लिखने के लिए समय सारिणी में बताई गई अवधि के अलावा, उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
ISC Datesheet 2025: 12वीं की परीक्षा तिथि
इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) यानी 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी, 2025 को शुरू होगी और 5 अप्रैल, 2025 को समाप्त होगी। इसके अतिरिक्त, कक्षा 12 के लिए सभी परीक्षाओं की अवधि 3 घंटे होगी, जिनमें से कुछ सुबह 9 बजे और कुछ दोपहर 2 बजे बजे शुरू होंगी।
बोर्ड ने यह भी घोषणा की है कि पेपर लिखने के लिए समय सारिणी में बताई गई अवधि के अलावा, उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए पढ़ने का समय दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा हॉल/कक्ष में बैठाया जाना आवश्यक है। जबकि सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए पेपर पढ़ने का समय सुबह 8:45 बजे से शुरू होगा। जबकि उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा हॉल में बैठना होगा।
ICSE Datesheet 2025: 10वीं की परीक्षा तिथि
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने वर्ष 2025 के लिए आईसीएसई यानी कक्षा 10वीं के लिए परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी, 2025 को शुरू होंगी और 27 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा विषय के आधार पर 2 से 3 घंटे के बीच होती है, कुछ पेपर सुबह 9 बजे शुरू होते हैं और अन्य दोपहर 2 बजे शुरू होते हैं।
पिछले साल, CISCE ने 8 दिसंबर, 2023 को ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी की थी। इस बार सीआईएससीई ने बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2025 25 नवंबर को जारी कर दी है।
वर्ष 2024 में ICSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 29 मार्च, 2024 तक हुई थी, जबकि ISC कक्षा 12 की परीक्षा 12 फरवरी से 3 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थी। दोनों परीक्षाओं के नतीजे 6 मई को घोषित किए गए थे।
अगली खबर
]Board Exam Date Sheet 2025 Live: सीबीएसई, यूपी, एमपी बोर्ड परीक्षा तिथियां घोषित; बिहार बोर्ड टाइम टेबल जल्द
अब बिहार, राजस्थान और छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा से जुड़े छात्र अपनी डेट शीट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं 2025 की परीक्षा तिथि की घोषणा करेगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार