CISCE ICSE Exam 2025: सीआईएससीई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं आज से होंगी शुरू, जानें गाइडलाइंस, एग्जाम टाइमिंग
Santosh Kumar | February 18, 2025 | 08:56 AM IST | 2 mins read
कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 आज से अंग्रेजी भाषा (पेपर 1) के साथ शुरू हो रही है। आईसीएसई परीक्षाएं 27 मार्च, 2025 तक चलेंगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: काउंसिल ऑफ द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) आज यानी 18 फरवरी से इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित करेगा। आईसीएसई बोर्ड ने छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को इन निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। आईसीएसई एडमिट कार्ड 2025 पहले ही जारी किया जा चुका है।
आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा देने वाले छात्र अपने सभी संबंधित निर्देशों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 फरवरी 2025 से शुरू होंगी और 27 मार्च 2025 तक चलेंगी।
CISCE ICSE Exam 2025: आईसीएसई बोर्ड परीक्षा समय
सीआईएससीई आईसीएसई परीक्षा 2025 सुबह 11 बजे शुरू होगी और छात्रों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। कुछ खास विषयों के लिए परीक्षा सुबह 9 बजे भी हो सकती है। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2025 आज से अंग्रेजी भाषा (पेपर 1) के साथ शुरू हो रही है। छात्रों को उत्तर पुस्तिका के पहले पृष्ठ पर उचित स्थान पर अपनी पहचान संबंधी जानकारी जैसे कि विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर और विषय का नाम लिखना आवश्यक है।
ICSE Class 10 Board Exam Guidelines: परीक्षा निर्देश
सीआईएससीई कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा-
- परीक्षा के दिन छात्रों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है।
- परीक्षा 11 बजे से शुरू होगी और छात्रों को केंद्र में शांतिपूर्वक बैठने का समय मिलेगा।
- छात्रों को प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग प्रतिबंधित है।
- परीक्षा में कुल 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
- परीक्षा के समय समाप्त होने पर सभी उत्तर पुस्तिकाओं को सही क्रम में इकट्ठा किया जाएगा।
- उत्तर पुस्तिका में दोनों तरफ मार्जिन छोड़ें। हर भाग का उत्तर नई लाइन में लिखें और प्रत्येक उत्तर के बाद एक लाइन खाली छोड़ें।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान केवल नीली या काली स्याही का उपयोग करना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल