सीआईसी ने सीबीएसई को दिया सुझाव, छात्रों को समय पर मार्क्स व आंसर शीट उपलब्ध कराने के लिए एसओपी लागू करे
Press Trust of India | July 1, 2026 | 08:42 AM IST | 1 min read
सीआईसी ने सिफारिश की है कि सीबीएसई इस संबंध में एसओपी तैयार करे और नीति से जुड़ी ऐसी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक करे।
नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सीबीएसई को सिफारिश की है कि छात्रों के अनुरोध पर अंक या उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने की समयसीमा तय करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की जाए। सीआईसी ने इसे "आज के समय की बेहद जरूरी आवश्यकता" बताया है। यह सिफारिश उस समय की गई जब केंद्रीय सूचना आयोग कक्षा-12 की छात्रा की अपील पर फैसला दे रहा था।
छात्रा ने 2021 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम तैयार करने में इस्तेमाल किए गए अपने मूल्यांकन रिकॉर्ड की जानकारी मांगी थी, क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण उस वर्ष परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
सीबीएसई को एसओपी लागू करने की सिफारिश
अपीलकर्ता छात्रा ने आरोप लगाया कि मूल्यांकन प्रक्रिया में हुई गलतियों के कारण उसे "मानसिक पीड़ा और अवसाद" का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उसे थेरेपी तक लेनी पड़ी।
सूचना आयुक्त सुधा रानी रेलांगी ने कहा, "आज के समय की यह बेहद जरूरी आवश्यकता है कि सीबीएसई छात्रों के अनुरोध पर अंक या आंसर शीट उपलब्ध कराने अथवा जमा करने की समयसीमा तय करने के लिए एसओपी लागू करे।"
नीति से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर देनी होगी
केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने कहा, "यह कदम अपीलकर्ता को हुई कठिनाइयों जैसी अनावश्यक परिस्थितियों से बचने में प्रभावी साबित होगा, क्योंकि इस तरह की समस्याएं युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।"
इसी के तहत आयोग ने आरटीआई अधिनियम की धारा 25(5) के अंतर्गत "कड़े शब्दों में सिफारिश" की कि सीबीएसई इस संबंध में एसओपी तैयार करे और "नीति से जुड़ी ऐसी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक करे।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार