Chhattisgarh News: यूपीएससी मुख्य परीक्षा पास करने वाले प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी एक लाख रुपए
Press Trust of India | April 29, 2025 | 10:01 PM IST | 2 mins read
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पांच अभ्यर्थियों ने यूपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित किया है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookरायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा पास करने वाले राज्य के अभ्यर्थियों को एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने मंगलवार (29 अप्रैल) को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने महापौर सम्मान राशि निधि के अंतर्गत इस योजना को शामिल किया है।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आयोग ने 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम घोषित किए। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 5 उम्मीदवारों ने यूपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित किया है।
Chhattisgarh News: राज्य के 5 सफल उम्मीदवारों के नाम
अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवारों में पूर्वा अग्रवाल (रायपुर) - 65वीं रैंक, अर्पण चोपड़ा (मुंगेली) - 313वीं रैंक, मानसी जैन (जगदलपुर) - 444वीं रैंक, केशव गर्ग (अंबिकापुर) - 496वीं रैंक और शशि जयसवाल - 654वीं रैंक शामिल हैं।
मुख्यमंत्री साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर युवाओं ने दिखा दिया है कि सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से वे हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकते हैं।
UPSC CSE 2024 Result: मुख्यमंत्री साय ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 1 लाख रुपए की राशि युवाओं को सिविल सेवा के लिए प्रेरित करने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ में सिविल सेवा की तैयारी के लिए एक अच्छा और प्रेरक माहौल बनाना है।
बता दें कि यूपी की शक्ति दुबे ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में टॉप किया। अधिसूचना के अनुसार, आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए 1,009 उम्मीदवारों (725 पुरुष और 284 महिला) की सिफारिश की गई है।
यूपीएससी ने 28 अप्रैल 2025 को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के अंकों की जांच के लिए लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार अपनी व्यक्तिगत मार्कशीट सीधे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें