Santosh Kumar | April 28, 2025 | 06:49 PM IST | 2 mins read
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स और मेन्स मार्क्स लिंक 28 मई, 2025 तक वेबसाइट पर सक्रिय रहेगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज यानी 28 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के अंक चेक करने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। यूपीएससी परीक्षा 2024 में सफल और असफल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in से सीधे अपनी व्यक्तिगत मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई 2024 मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी हर साल तीन चरणों में सीएसई परीक्षा आयोजित करता है – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। इस परीक्षा का उपयोग आईएएस, आईएफएस और आईपीएस के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए किया जाता है।
उत्तर प्रदेश के शक्ति दुबे ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में टॉप किया। परिणाम अधिसूचना के अनुसार, आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए 1,009 उम्मीदवारों (725 पुरुष और 284 महिला) की सिफारिश की गई है।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स और मेन्स मार्क्स लिंक 28 मई, 2025 तक वेबसाइट पर सक्रिय रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियत तारीख से पहले अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएससी सीएसई 2024 मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं-
यूपीएससी प्री परीक्षा 2024 16 जून को आयोजित की गई। 9.92 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से लगभग 5.83 लाख परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14,627 उम्मीदवारों को मेंस के लिए चुना गया, जो सितंबर 2024 में आयोजित की गई।
इसके बाद 2,845 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए योग्य पाए गए। इनमें से 1,009 अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया। यूपीएससी ने 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को फिलहाल प्रोविजनल रखा है।