CGBSE Board 1oth Result 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम cg.results.nic.in पर जारी, 75.61 प्रतिशत पास
Abhay Pratap Singh | May 9, 2024 | 12:36 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम 2024 छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी छात्र देख सकते हैं।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने आज यानी 9 मई को सीजी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में 75.61% छात्र पास हुए हैं। छत्तीसगढ़ हाई स्कूल बोर्ड एग्जाम 2024 में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर CG Board Result 2024 देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी देख सकते हैं। सीजीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 2 से 21 मार्च आयोजित की गई थी।
CGBSE 10th स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, अभिभावक का नाम, स्कूल कोड, केंद्र कोड, विषय का नाम, प्रैक्टिकल और थ्योरी पेपर में प्राप्त अंक, कुल अंक और डिवीजन सहित अन्य विवरण दिया गया है। सीजी बोर्ड रिजल्ट 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में 100 में से न्यूनतम 33 अंक हासिल करने होंगे।
Also read CGBSE 10th, 12th Result live : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें
CG Board Result 2024:मार्कशीट ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
छात्र सीजी बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए फील्ड में अपना विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- सीजी बोर्ड परिणाम 2024 प्रदर्शित होगा।
- छात्र अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें।
CGBSE Result 2024: सीजी बोर्ड रिजल्ट 2024 एसएमएस से कैसे जांचें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से छात्र एसएमएस के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं:
- कक्षा 10वीं के छात्र एसएमएस बॉक्स में CG10 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें।
- इसके बाद टाइप एसएमएस को विद्यार्थी 56263 नंबर पर भेज दें।
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा