Chandigarh TGT Admit Card 2024: चंडीगढ़ टीजीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | June 19, 2024 | 05:08 PM IST | 2 mins read
चंडीगढ़ टीजीटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in के माध्यम से चंडीगढ़ टीजीटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है। चंडीगढ़ टीजीटी 2024 परीक्षा 22 से 28 जून तक आयोजित की जाएगी।
चंडीगढ़ टीजीटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। पार्ट-ए और पार्ट-बी परीक्षा के लिए अलग-अलग लिंक जारी किए गए हैं। उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग डाउनलोड करें।
Chandigarh TGT Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
यदि किसी अभ्यर्थी ने एक से अधिक पदों के लिए आवेदन किया है, तो पार्ट-ए के लिए एडमिट कार्ड एक ही होगा। हालांकि, पार्ट-बी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किए गए हैं। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 9 फरवरी 2024 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टीजीटी भर्ती 2024 की घोषणा की थी। इन पदों के लिए उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी से 18 मार्च तक जारी रही थी।
चंडीगढ़ प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 9300 रुपये से 34,800 रुपये + ग्रेड पे 4600 रुपये (लेवल-7) के तहत वेतन दिया जाएगा।
Chandigarh TGT Admit Card 2024: डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके चंडीगढ़ टीजीटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Quick Links में TGT (Masters/Mistresses) लिंक पर क्लिक करें।
- अब Chandigarh TGT Admit Card 2024 Link को ओपन करें।
- एडमिट कार्ड से संबंधित तीन लिंक दिखाई देंगे, विकल्प का चयन करें।
- पोर्टल पर रोल नंबर और जन्म तिथि भरें।
- चंडीगढ़ टीजीटी एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखेगा, डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी