Chandigarh Police Constable Recruitment 2024: चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
Abhay Pratap Singh | February 21, 2024 | 04:10 PM IST | 1 min read
चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए टियर-1 परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, समसामयिक, तर्कशक्ति और संख्यात्मक क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।
नई दिल्ली: चंडीगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (आईटी) परीक्षा के लिए आज यानी 21 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 3 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (आईटी) के पद पर उम्मीदवार का चयन कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा टियर-1, टियर 2 परीक्षा, पीईटी, एमटी और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। टियर-1 लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, संख्यात्मक क्षमता सहित तीन खंड शामिल किए जाएंगे। टियर-1 परीक्षा 100 अंकों की होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।
इस भर्ती अभियान के तहत लेवल 3 के वेतनमान में ग्रुप सी के डोमेन विशेषज्ञता के तहत कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव के 144 पद भरे जाएंगे। जिनमें से 82 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए, 48 पद महिला कैंडिडेट के लिए और 14 पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये का वेतन दिया जाएगा।
चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (आईटी) भर्ती परीक्षा के लिए हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर 'रिक्रूटमेंट' टैब पर जाएं और 'कांस्टेबल' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Recruitment of Constables - 2024 लिंक का चयन करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से उम्मीदवार लॉगिन करें।
- अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
टियर-1 परीक्षा में कट-ऑफ अंक सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत, एससी वर्ग उम्मीदवारों के लिए 35 प्रतिशत, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 35 प्रतिशत और पूर्व सैनिक कैंडिडेट के लिए 30 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। टियर-1 में सफल उम्मीदवार ही टियर-2 परीक्षा का मूल्यांकन कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई