Chandigarh HC Recruitment 2024: चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, वेतन 53 हजार रुपये
Abhay Pratap Singh | August 27, 2024 | 03:32 PM IST | 2 mins read
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम कक्षा 8वीं की परीक्षा पास होना चाहिए।
नई दिल्ली: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में चपरासी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार चंडीगढ़ एचसी की आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in के माध्यम से आखिरी तिथि या उससे पहले आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट भर्ती 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 20 सितंबर है। चंडीगढ़ हाईकोर्ट चपरासी भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ में चपरासी के कुल 300 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आवेदन करने वाला उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड या मान्यता प्राप्त स्कूल से न्यूनतम कक्षा 8वीं और अधिकतम कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष हो। आयु की गणना 20 सितंबर 2024 से की जाएगी। दिव्यांग और एक्स-सर्विसमैन को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
Also read NEET PG Result 2024: नीट पीजी परिणाम में चंड़ीगढ़ के 23 वर्षीय डॉक्टर वैभव गर्ग ने किया टॉप
सामान्य और अन्य राज्यों के एससी/ एसटी/ बीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है। पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के एससी/ एसटी/ बीसी कैंडिडेट और पीडब्ल्यूडी वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भर्ती 2024 अभियान के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चपरासी के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 16,900 रुपये से लेकर 53,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
Punjab and Haryana High Court Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें:
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://phcpen.formflix.org/ पर जाएं।
- इसके बाद कैंडिडेट “Apply Online” बटन पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबिमिट बटन पर क्लिक करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद “Save and Proceed” पर क्लिक करें व फीस जमा करें।
- भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई