चंडीगढ़ में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 20 से अधिक महिला कर्मियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
Press Trust of India | April 21, 2026 | 06:53 PM IST | 2 mins read
महिला कर्मियों ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के तहत शिकायत दर्ज कराई है।
नई दिल्ली: चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल की 20 से अधिक महिला कर्मियों ने एक पुरुष शिक्षक के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई और उस पर कामकाज का प्रतिकूल वातावरण बनाने का आरोप लगाया है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
महिला कर्मियों ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत उच्च माध्यमिक विद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति में दर्ज कराई गई है। शिकायत में, महिलाओं ने अपने पुरुष सहकर्मी पर प्रतिकूल, असुरक्षित और अपमानजनक वातावरण बनाने का आरोप लगाया।
शिकायत में कहा गया है कि शिक्षक की प्रवृत्ति आक्रामक व्यवहार, कर्मचारियों के साथ बार-बार कहासुनी, चिल्लाना, धमकी भरा व्यवहार और कार्यस्थल पर बार-बार डराने-धमकाने की रही है। महिलाओं ने फरवरी में हुई एक घटना का जिक्र किया, जिसमें शिक्षक कथित तौर पर आक्रामक ढंग से चिल्लाया, डराने-धमकाने वाले अंदाज में उनके बेहद करीब आ गया और धमकी भरी टिप्पणी की थी।
शिकायत में कहा गया है, “हम मांग करते हैं कि इस शिकायत को कानून के अनुसार तत्काल दर्ज किया जाए और त्वरित जांच के लिए आंतरिक शिकायत समिति के समक्ष रखा जाए। शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल अंतरिम सुरक्षात्मक उपाय लागू किए जाएं।”
शिकायतकर्ताओं ने कहा कि यदि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे पुलिस का रुख करेंगी। स्कूल शिक्षा निदेशक नीतीश सिंगला ने कहा कि समिति की रिपोर्ट में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है।
सिंगला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, “आंतरिक शिकायत समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, लेकिन उसमें किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। जिला स्तर पर एक और समिति है। मैंने यह मामला उस समिति को भेजा है, और वे जांच कर रहे हैं तथा रिपोर्ट सौंपेंगे। हम दोनों पक्षों की बात सुन रहे हैं।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा