School Bomb Threat News: चंडीगढ़ के 26 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, साइबर टीम कर रही जांच
Press Trust of India | January 29, 2026 | 09:35 AM IST | 2 mins read
पुलिस ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और स्कूलों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए 29 जनवरी से सभी स्कूलों के आसपास नियमित रूप से पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
नई दिल्ली: चंडीगढ़ के 26 स्कूलों को 28 जनवरी को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिले, जिसके बाद छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि सभी स्थानों की गहन तलाशी के बाद कहीं भी कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा रही है।
चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर ने संवाददाताओं से कहा कि 26 स्कूलों को बम धमकी वाले ई-मेल मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद नियंत्रण कक्ष 112 को सतर्क किया गया और स्थानीय पुलिस, दमकल वाहन, एंबुलेंस तथा बम निरोधक दस्तों को संबंधित स्कूलों में भेजा गया।
उन्होंने बताया कि ये धमकी भरे ई-मेल एक ही 'जीमेल अकाउंट' से स्कूलों को भेजे गए थे, जिनकी जांच चंडीगढ़ पुलिस की साइबर टीम कर रही है। इस संबंध में सेक्टर-17 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी नहीं मिली, वे खुले रहे। धमकी वाले ई-मेल सेक्टर-25, 19, 45, 16 सहित विभिन्न इलाकों के सरकारी और निजी स्कूलों को भेजे गए थे।
एहतियातन छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई और स्कूल जा रहे छात्रों को वापस घर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और स्कूलों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए 29 जनवरी से सभी स्कूलों के आसपास नियमित रूप से पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
इससे पहले दिन में चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और नहीं घबराने की अपील की। पुलिस ने एक बयान में कहा, "यदि किसी को धमकी भरा ई-मेल या संदेश प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि तय प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की जा सके।"
पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करने की भी अपील की और कहा कि इससे अनावश्यक भय फैल सकता है और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
बयान में कहा गया, "छात्रों, कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा चंडीगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं और रात के समय भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।"
पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत 112 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को जानकारी देने और पुलिस को पूरा सहयोग देने की अपील की। इससे पहले, पंजाब के अमृतसर, जालंधर और पटियाला तथा हरियाणा के अंबाला में हाल ही में स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले थे, जो बाद में फर्जी साबित हुए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच