Abhay Pratap Singh | January 29, 2026 | 08:41 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2026 करेक्शन विंडो 2 फरवरी से 4 फरवरी, 2026 (रात 11:50 बजे) तक खुली रहेगी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 30 जनवरी को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द सीयूईटी यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन फीस 2026 जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। समय-सीमा के भीतर फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन 2026 में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। सीयूईटी यूजी 2026 करेक्शन विंडो 2 फरवरी से 4 फरवरी, 2026 (रात 11:50 बजे) तक खुली रहेगी।
एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की कोई उम्र निर्धारित नहीं की है। कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास कर चुके या 2026 में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू है।
कैंडिडेट भाषा और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट सहित अधिकतम 5 सब्जेक्ट चुन सकते हैं। फीस कैंडिडेट द्वारा चुने गए सब्जेक्ट की संख्या के आधार पर कैलकुलेट की जाएगी। सीयूईटी पीजी 37 (13 भाषाएं + 23 डोमेन-विशिष्ट विषय + 01 सामान्य योग्यता परीक्षा) विषयों के लिए 13 भारतीय भाषाओं में कराई जाएगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 का आयोजन 11 से 31 मई, 2026 (संभावित) के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा देश भर के अलग-अलग शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों के साथ ही भारत के बाहर 15 शहरों में आयोजित की जाएगी।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एनटीए सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं: