CGSSB Teacher Exam 2026 Postponed: सीजीएसएसबी शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा स्थगित, नई तिथि बाद में
Abhay Pratap Singh | October 13, 2026 | 02:38 PM IST | 1 min read
सीजीएसएसबी टीचर एडमिट कार्ड 2026 उम्मीदवार पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने ‘शिक्षक’ (Teacher) भर्ती 2026 के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। पहले यह परीक्षा 25 अक्टूबर के लिए निर्धारित की गई थी। बोर्ड द्वारा सीजीएसएसबी टीचर भर्ती 2026 लिखित परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “शिक्षक भर्ती परीक्षा उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ बिलासपुर के प्रकरण क्र- WPS NO. 6783 of 2026 के आदेश दिनांक 9 अक्टूबर 2026 के अनुपालन में 25 अक्टूबर, 2026 को आयोजित नहीं की जा रही है।”
बोर्ड द्वारा नई परीक्षा तिथि के एडमिट कार्ड के संबंध में अभ्यर्थियों को उचित समय पर सूचित किया जाएगा। सीजीएसएसबी टीचर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
Also read RPSC Statistical Officer 2025 Result: आरपीएससी स्टैटिस्टिकल ऑफिसर रिजल्ट जारी, कटऑफ जांचें
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सीजीएसएसबी टीचर हॉल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1654 शिक्षक के पद भरे जाएंगे, जिसमें हिंदी के 250, संस्कृत के 300, अंग्रेजी 504, गणित 250, सामाजिक विज्ञान के 250 और कृषि 100 पद शामिल हैं। नवीनतम अपडेट के लिए सीजी व्यापम की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CGSSB Teacher (LST) Exam 2026 Postponed: नोटिस जांचें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीजीएसएसबी टीचर्स एग्जाम 2026 पोस्टपोन नोटिस जांच सकते हैं:
- सीजीएसएसबी की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
- ‘शिक्षक लिखित भर्ती परीक्षा (LST26)’ आयोजित नहीं होने के संबंध में लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन करें।
- कैंडिडेट इसे जांचें और डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार