CGSSB Forest Guard Exam 2026 Postponed: छत्तीसगढ़ वनरक्षक चरण 2 की परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द

Abhay Pratap Singh | November 29, 2026 | 04:53 PM IST | 2 mins read

सीजीएसएसबी ने आधिकारिक सूचना में फॉरेस्ट गार्ड लिखित परीक्षा 2026 स्थगित करने के कारण का खुलासा नहीं किया है।

सीजीएसएसबी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2026 के लिए नई तिथि अभी जारी नहीं की गई है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने वनरक्षक (Forest Guard) भर्ती 2026 के दूसरे चरण के लिए आयोजित परीक्षा स्थगित कर दी है। बोर्ड द्वारा आज यानी 29 नवंबर को जारी आधिकारिक नोटिस में इसकी पुष्टि की गई है। पहले, यह परीक्षा 13 दिसंबर, 2026 के लिए निर्धारित थी।

नोटिस में कहा गया कि, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर से एक पत्र मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। इस लेटर में 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाने वाली वनरक्षक के रिक्त पदों पर द्वितीय स्तर की लिखित भर्ती परीक्षा (FDFG26) को स्थगित करने का उल्लेख किया गया।

सीजीएसएसबी ने आधिकारिक सूचना में फॉरेस्ट गार्ड चरण 2 परीक्षा 2026 स्थगित करने के कारण का खुलासा नहीं किया है। बोर्ड द्वारा छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट गार्ड 2026 फेज 2 एग्जाम के लिए नई परीक्षा तिथि की अभी घोषणा नहीं की गई है। नया परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही cgssb.cgstate.gov.in पर जारी किए जाने की संभावना है।

Also read BSLET 2026: सर्वर में तकनीकी खराबी के बाद बिहार बोर्ड का फैसला, 27 नवंबर की परीक्षा रद्द, जांच के आदेश

नवीनतम नोटिस के अनुसार, “मंडल द्वारा 13 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाने वाली वनरक्षक पदों हेतु द्वितीय स्तर की लिखित भर्ती परीक्षा को स्थगित किया जाता है।” इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1484 पदों को भरा जाना है। फिजिकल टेस्ट के आधार पर द्वितीय चरण के लिए कुल 16,762 कैंडिडेट चयनित किए गए हैं।

पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थियों के लिए 7 दिसंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध होनी थी। हालांकि, परीक्षा स्थगित होने के कारण अब प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख भी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के साथ घोषित किए जाने की उम्मीद है। नवीनतम अपडेट  के लिए सीजी व्यापन पोर्टल पर विजिट करें।

इस भर्ती अभियान के तहत ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 सितंबर से 26 अक्टूबर, 2026 तक निर्धारित थी। बता दें, नवंबर की शुरुआत में बोर्ड ने सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर की मुख्य परीक्षा स्थगित की। वहीं, शिक्षक व सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथियां बदलकर अब 6 दिसंबर और 20 दिसंबर, 2026 कर दी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]