CGSSB Forest Guard Exam 2026 Date: छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती परीक्षा कार्यक्रम जारी, जानिए एग्जाम पैटर्न
Abhay Pratap Singh | July 23, 2026 | 02:41 PM IST | 1 min read
कर्मचारी चयन मंडल के गठन के बाद व्यापम कैलेंडर 2026 में प्रस्तावित संयुक्त भर्ती परीक्षा की जगह अब ‘वनरक्षक’ पद के लिए द्वितीय स्तर की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, नवा रायपुर के अंतर्गत वनरक्षक (Forest Guard) पदों की द्वितीय स्तर की लिखित भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, सीजी फॉरेस्ट गार्ड 2026 एग्जाम 13 दिसंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती 2026 के तहत कुल 1484 पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट चरण शामिल हैं। सीजीएसएसबी फॉरेस्ट गार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी किया जाएगा।
Chhattisgarh Forest Guard 2026 Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में सीजी फॉरेस्ट गार्ड 2026 परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | विभाग/ संस्था | पद का नाम | संभावित परीक्षा तिथि |
|---|---|---|---|
| 1 |
कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़
|
वनरक्षक | 13 दिसंबर, 2026 |
Also read CGPSC SES Exam 2026: सीजी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम शेड्यूल जारी, 10 दिन पहले आएगा एडमिट कार्ड
सीजी वनरक्षक परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में 100 अंकों के लिए कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। प्रश्नपत्र को विषयों के आधार पर 4 भागों में बांटा गया है। अधिक जानकारी के लिए सीजीएसएसबी की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
CG Forest Guard 2026 Exam Pattern: प्रश्नपत्र
नीचे सारणी में उम्मीदवार सेक्शन-वाइज निर्धारित अंक और विषय की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा का भाग | विषय | निर्धारित अंक |
|---|---|---|
|
भाग – 1 |
छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी |
20 अंक |
|
भाग – 2 |
भाषा (हिन्दी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी) |
20 अंक |
|
भाग – 3 |
सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाक्रम, खेलकूद, देश-विदेश |
30 अंक |
|
भाग – 4 |
गणित एवं सामान्य विज्ञान |
30 अंक |
|
कुल योग |
100 अंक |
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज