CGPSC SI Exam 2024 Postponed: सीजीपीएससी सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द
Abhay Pratap Singh | October 13, 2026 | 05:53 PM IST | 2 mins read
सीजी पुलिस एसआई 2024 की मुख्य परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर, 2026 को आयोजित की जानी थी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग द्वारा सीजी पुलिस एसआई 2024 एग्जाम शेड्यूल जल्द ही सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 341 रिक्तयों को भरा जाएगा, जिसमें सूबेदार के 19, एसआई के 278, एसआई (स्पेशल ब्रांच) के 11 पद और प्लाटून कमांडर के 14 पद शामिल हैं। इसके अलावा, एसआई (फिंगरप्रिंट) के 4 पद, एसआई (डॉक्यूमेंट अंडर क्वेश्चन) का 1 पद, एसआई (कंप्यूटर) के 5 और एसआई साइबर क्राइम के 9 पद भरे जाएंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सूबेदार/ उप निरीक्षक संवर्ग/ प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा 2024 की लिखित परीक्षा की पूर्व निर्धारित तिथि 2, 3 एवं 4 नवंबर, 2026 को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। आगामी परीक्षा तिथि आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अलग से जारी की जाएगी।”
सीजीपीएससी द्वारा नई परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप में कैंडिडेट अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं। वहीं, परीक्षार्थियों के लिए सीजी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी टेस्ट, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। रिटन एग्जाम क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए पात्र होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक सीजीपीएससी पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CGPSC Subedar, SI and Platoon Commander Main Exam 2024 postponed: नोटिस जांचें
नीचे बताए चरणों का पालन करके सीजीपीएससी एसआई भर्ती 2024 परीक्षा स्थगन से संबंधित नोटिस जांच सकते हैं:
- सीजीपीएससी की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर विजिट करें।
- ‘सूबेदार, सब इंस्पेक्टर कैडर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 मुख्य परीक्षा स्थगित’ लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- उम्मीदवार इसे पढ़ें और डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार