CGPSC SSE Exam 2025: सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स एग्जाम कल दो शिफ्ट में, जानें टाइमिंग, गाइडलाइंस, डॉक्यूमेंट्स
Santosh Kumar | February 21, 2026 | 04:15 PM IST | 2 mins read
कैंडिडेट्स को अपनी शिफ्ट से कम से कम 45-60 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा, क्योंकि गेट बंद होने के समय का सख्ती से पालन किया जाएगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (सीजीपीएससी) द्वारा आयोजित स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन (एसएसई) 2025 प्रीलिमिनरी एग्जाम कल राज्य भर के अलग-अलग सेंटर्स पर दो शिफ्ट में होगा। सीजीपीएससी एसएसई एग्जाम कुल 239 पोस्ट पर भर्ती के लिए है। एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुके हैं। कैंडिडेट्स को सीजीपीएससी पीएससी के दौरान आयोग द्वारा तय गाइडलाइंस का पालन करना करना होगा।
सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स एग्जाम दो शिफ्ट में होगा: पेपर 1 (सामान्य अध्ययन) सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, और पेपर 2 (योग्यता परीक्षा) दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा, जिसमें 100 प्रश्न होंगे।
CGPSC SSE Prelims Exam 2025: रिपोर्टिंग टाइम, जरूरी डॉक्यूमेंट्स
सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स एग्जाम में 1/3 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग लागू है। कैंडिडेट्स को अपनी शिफ्ट से कम से कम 45-60 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा, क्योंकि गेट बंद होने के समय का सख्ती से पालन किया जाएगा।
एग्जाम हॉल में एंट्री के लिए सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो आइडेंटिफिकेशन कार्ड (जैसे, आधार कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) जरूरी हैं। इनके बिना एंट्री नहीं दी जाएगी।
CGPSC SSE Exam 2025: दिव्यांगों के लिए स्क्राइब सुविधा उपलब्ध
एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम और दूसरे इंस्ट्रक्शन होंगे। कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड की एक एक्स्ट्रा कॉपी और एक फोटो साथ ले जानी चाहिए। कोई भी लिखा हुआ सामान या चिट न लाएं, नहीं तो एक्शन लिया जाएगा।
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब की सुविधा उपलब्ध है। किसी भी गड़बड़ी की रिपोर्ट करने के लिए इनविजिलेटर से संपर्क करें। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स पास कर लेंगे, वे सीजीपीएससी एसएसई 2025 मेन एग्जाम में भाग ले सकेंगे।
इस भर्ती अभियान में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, सहायक निदेशक, वाणिज्यिक कर अधिकारी, जिला उत्पाद शुल्क अधिकारी, नायब तहसीलदार, श्रम अधिकारी और कई अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय पदों जैसे प्रतिष्ठित पद शामिल हैं।
अगली खबर
]RSSB Jamadar Final Answer Key 2025: आरएसएसबी जमादार ग्रेड 2 फाइनल आंसर की rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
कैंडिडेट अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जमादार ग्रेड 2 फाइनल आंसर की देख सकते हैं। आरएसएसबी जमादार ग्रेड 2 एग्जाम 27 दिसंबर, 2025 को राज्य भर के अलग-अलग सेंटर पर हुआ।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा