CG Board Exams 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्रों को मिलेगा बोनस अंक, 25 मार्च तक जमा करें सूची
Saurabh Pandey | March 12, 2025 | 01:00 PM IST | 2 mins read
सीजीबीएसई ने छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों को बोनस अंक देने का फैसला किया है। बोर्ड की सचिव पुष्पा साहू ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बोनस अंक देने का निर्देश दिया है।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से कहा गया है कि राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बोनस अंक दिए जाएंगे। बोर्ड की सचिव पुष्पा साहू ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बोनस अंक देने का निर्देश दिया है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 15 अंक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 20 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
नए निर्देश के अनुसार, जो छात्र खेल, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और स्काउटिंग कार्यक्रमों जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हैं, उन्हें उनके समग्र शैक्षणिक प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने स्कूलों से पात्र विद्यार्थियों की सूची निर्धारित समय तक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि परीक्षा के दौरान बोनस अंक जोड़ने की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।
CG Board Exam 2025: बोनस अंक वितरण
- राज्य स्तरीय खेल - 10 अंक
- राष्ट्रीय स्तर के खेल - 15 अंक
- अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल - 20 अंक
- एनसीसी आरडी परेड - 15 अंक
- एनसीसी मावलंकर शूटिंग - 15 अंक
- एनसीसी एयर विंग कैंप - 15 अंक
- एनसीसी नेवल कैंप - 15 अंक
- एनसीसी आर्मी कैंप -15 अंक
- एनसीसी डी-कैट कैंप - 15 अंक
- एनएसएस आरडी परेड - 15 अंक
- स्काउट/गाइड गवर्नर अवार्ड - 10 अंक
- स्काउट/गाइड प्रेसिडेंट अवार्ड - 15 अंक
- उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम प्रतिभागी - 10 अंक
CG Board Exam 2025: स्कूलों से पात्र विद्यार्थियों की सूची मांगी गई
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2024-25 की बोर्ड परीक्षा में खेलकूद एवं अन्य को-करिकुलर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों को बोनस अंक देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिलासपुर सहित प्रदेश भर के सभी स्कूलों से पात्र विद्यार्थियों की सूची 25 मार्च 2025 तक मांगी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी