CG Vyapam Admit Card 2026: प्री एमसीए और प्री पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड आज, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 27, 2026 | 12:58 PM IST | 2 mins read
सीजी प्री एमसीए एडमिट कार्ड 2026 और सीजी प्री पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आज प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा (MCA26) और प्री पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PPT26) के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना हाल टिकट जांच सकते हैं।
सीजी प्री एमसीए एडमिट कार्ड 2026 और सीजी प्री पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
CG Vyapam Entrance Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में उम्मीवार सीजी प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा 2026 और छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 शेड्यूल जांच सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि व दिन | परीक्षा का समय | परीक्षा केंद्र |
|---|---|---|---|
| प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा 2026 |
7 मई, 2026
(गुरुवार) |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक | 01 |
| प्री पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 |
7 मई, 2026
(गुरुवार) |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक | 33 |
Also read CG Vyapam Exam Guidelines 2026: सीजी व्यापम ने परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम दिशा निर्देश किए जारी
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले उपस्थित होने की सलाह दी गई है, जिससे सत्यापन एवं फ्रिक्सिंग किया जा सके। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा के प्रथम और अंतिम आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगा।
नोटिस में कहा गया कि, किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर 0771 2972780 और 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस ड्रेस कोड का पालन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
CG Pre MCA Admit Card 2026: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- डायरेक्ट लिंक https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Posts?tag=ADMIT%20CARD पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘प्री एमसीए 2026’ या ‘प्री पॉलिटेक्निक 2026’ एडमिट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में रजिस्टर्ड मोबाइन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
- प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट अपना प्रवेश पत्र जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार