CG Vyapam Pre DElEd Answer Key 2026 Objection: सीजी प्री डीएलएड आंसर की पर आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि नजदीक
Abhay Pratap Singh | June 15, 2026 | 11:38 AM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम प्री डीएलएल आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की ओर सीजी प्री डीएलएड 2026 प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने की विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 17 जून को दोपहर 3 बजे तक आपत्तियां उठा सकते हैं।
सीजी व्यापम प्री डीएलएल आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के दावा-आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
सीजीएसएसबी ने 12 जून को सीजी प्री डीएलएड प्रोविनजल आंसर की जारी की थी और आपत्ति लिंक भी इसी दिन सक्रिय की गई थी। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। सीजी प्री डीएलएड फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
निर्धारित तिथि व समय के बाद पोर्टल पर दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, बिना प्रमाण के चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है।
उम्मीदवार सीजी व्यापम प्री डीएलएल आंसर की 2026 की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2026 प्रवेश परीक्षा 4 जून को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CG Pre DElEd Answer Key 2026 Objection Link: आपत्ति प्रक्रिया
सीजी प्री डीएलएड प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्ति उठाने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=DAVA पर क्लिक करें।
- प्री डीएलएड एग्जाम 2026 - दावा आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें, दस्तावेज अपलोड करें व शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा