CG PET 2025: सीजी पीईटी, पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा पंजीकरण vyapamcg.cgstate.gov.in पर शुरू, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | March 21, 2025 | 11:28 AM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ पीईटी और पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार करने के लिए 18 से 20 अप्रैल तक समय दिया जाएगा।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (सीजी व्यापम) ने छत्तीसगढ़ पीईटी और पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 अप्रैल 2025 शाम 5 बजे तक है।
छत्तीसगढ़ पीईटी और पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार करने के लिए 18 से 20 अप्रैल तक समय दिया जाएगा।
CG PET, PPHT 2025: आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।
CG PET, PPHT 2025: एडमिट कार्ड डेट
सीजी व्यापम पीईटी और पीपीएचटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 29 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदावरों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। सीजी पीईटी और पीपीएचटी परीक्षा 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
CG PET, PPHT 2025: परीक्षा तिथि
सीजी पीईटी और पीपीएचटी परीक्षा 8 मई को आयोजित की जाएगी। सीजी पीईटी परीक्षा सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि सीजी पीपीएचटी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा